कैसे कहूँ - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

मैं कैसे कहूं
किसी बेलौस आदमी की कहानी
जिसकी जिजीविषा भरी हुई है
और जो महसूस करता है
अपनी आखिरी कैफ़ियत के बाद भी
एक और आदिम युग

ये टूटे हुए चेहरे
दुख की मुक्ति को
स्वयं लड़ते
थक गए हैं
शोषकों के छिपे हुए हाथ
उनके गर्दन पर कसते गए हैं
और ख़ूनख़ोरों के पंजों से ग्रसित
वे चीख़ भी तो नहीं पाते
अपने दर्द को
चुपचाप पी जाते हैं
मौन में अपनी पीड़ा भरी कहानी
बार-बार कह जाते हैं

चारों ओर
दुखभरी कहानियाँ हैं, बन्धु !
मैं कैसे कहूँ
किसी एक बेलौस आदमी की कहानी
जिसमें जिजीविषा भरी-भरी है
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी