ग़ज़ल - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

अपने वतन को शोलों के हवाले कर दिया
आपने खुद को गद्दारों के हवाले कर दिया

जो गए बाज़ार तो लाए वहाँ से सब हुज़ूर
अपने घर में लौटकर घर के हवाले कर दिया

ख़ुदपरस्ती बढ़ गई, अपने में ऐसे खो गए
चाहकर भी बढ़ न पाए, पतन के हवाले कर दिया

बस्तियाँ अपनी बसाकर आप उसमें खो गए
चल न पाए दूर तक, खुद के हवाले कर दिया

एक सच्ची बात तक कह न पाए अब तलक
और अपनी बात झूठों के हवाले कर दिया
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like