एक प्रेम सम्वाद - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

तुझसे मेरा रिश्ता है
तू एक फरिश्ता है

तुम भूल भी जाओ तो
ये दिल तो बावस्ता है

मैं क्या तुझसे मांगूँ
तू खूब समझता है

पहचान रहा था मैं
तू मेरा रस्ता है

मैं खोकर बैठा हूँ
तू पाकर रिसता है

ऊपर-ऊपर उड़कर
यह मेघ बरसता है

भीतर-भीतर मेरा
ये दिल तो करकता है

आराम नहीं पल भर
यह जीवन घिसता है

खुद को खोकर पाया
यह क्योंकर दिखता है
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like