अमर बन ! - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

सब ज़िन्दा हैं और रहेंगे ।

लोग चिल्लाते रहते हैं
कि मार दिया
सुकरात को मार दिया
ईसा को मार दिया
गांधी को मार दिया !

भला कौन मार सकता है
अमर है वह चेतना
अमर है वह वाणी
तो अमर है अस्तित्व!

जो मरा हुआ है
वह क्या मारेगा

लेकिन डर-डर कर जीने वाला
मर-मर कर जीता है
स-मर में अ-मर कर
अजर-अमर बन !
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like