पीठ

भगवत रावतभगवत रावत13 Sept 1939

1 min read · 12.4K reads

बात बोझ ढोने की नहीं है

न बात बोझ की है

बात महज़ मेरी पीठ की है

तुम यह सब महसूस करने का

नाटक करते हुए

मेरी पीठ पर

चाबुक जमाना चाहते हो

पर अब

पीठ की शर्म

और चाबुक के क्रोध में

साँठ-गाँठ हो गई है

तुम चाहो तो

मेरी पीठ

घर ले जा सकते हो

और दोनों को खूँटी पर

साथ-साथ टाँगकर

मज़े से सिगरेट पी सकते हो।

भगवत रावत
About the poet

भगवत रावत

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैइन कटोरों में अभी थोड़ा सा पानी और है— मुनव्वर रानाजबकि भारत उन्हीं का हैकहाँ है उनका ठिकाना? त्रिपुरा, असम, बंगाल,संताल परगना, दक्षिण भारत, मेघालय में— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरतालीएक ताली हमारी नाकामी के लिए।माफ़ कीजिए, एक ताली हमारी नाकामी को ढँकने के लिए।— फ़रीद ख़ाँजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशी