यूँ तो जो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

5 min read · 12.4K reads

यूँ तो जो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए
बज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

नाख़ुदा ऐ मिरी कश्ती के चलाने वाले
लुत्फ़ तो जब है कि हर मौज ही साहिल हो जाए

इसलिए चलके हर इक गाम पे रुक जाता हूँ
तान बे-कैफ़ ग़म-ए-दूरी-ए-मंज़िल हो जाए

तुझ को अपनी ही क़सम ये तो बता दे मुझ को
क्या ये मुमकिन है कभी तू मुझे हासिल हो जाए

हाए उस वक़्त दिल-ए-ज़ार का आलम क्या हो
गर मोहब्बत ही मोहब्बत के मुक़ाबिल हो जाए

फीका फीका है मिरी बज़्म-ए-मोहब्बत का चराग़
तुम जो आ जाओ तो कुछ रौनक़-ए-महफ़िल हो जाए

तेरी नज़रें जो ज़रा मुझ पे करम फ़रमाएँ
तेरी नज़रों की क़सम फिर यही दिल दिल हो जाए

होश उस के हैं ये जाम उस का है तू है उस का
मय-कदे में तिरे जो शख़्स भी ग़ाफ़िल हो जाए

फ़ित्नागर शौक़ से बहज़ाद को कर दे पामाल
इस से तस्कीन-ए-दिली गर तुझे हासिल हो जाए
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like