तुम याद मुझे आ जाते हो - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

9 min read · 12.4K reads

तुम याद मुझे आ जाते हो
जब सेहन-ए-चमन में कलियाँ खिल कर फूल की सूरत होती हैं
और अपनी महक से हर दिल में इक तुख़्म-ए-लताफ़त बोती हैं
तुम याद मुझे आ जाते हो

तुम याद मुझे आ जाते हो
जब बरखा की रुत आती है जब काली घटाएँ उठती हैं
जिस वक़्त कि रिन्दों के दिल से हू-हक़ की सदाएँ उठती हैं
तुम याद मुझे आ जाते हो

तुम याद मुझे आ जाते हो
जब मेंह की फुवारें पड़ती हैं जब ठण्डी हवाएँ आती हैं
जब सेहन-ए-चमन से घबरा कर पी-पी की सदाएँ आती हैं
तुम याद मुझे आ जाते हो

तुम याद मुझे आ जाते हो
जब चौदहवीं शब का चाँद निकल कर दहर मुनव्वर करता है
जब कोई मोहब्बत का मारा कुछ ठण्डी साँसें भरता है
तुम याद मुझे आ जाते हो

तुम याद मुझे आ जाते हो
जब रात की ज़ुल्मत घटती है जब सुब्ह का नूर उभरता है
जब कोयल कूकू करती है जब पंछी पी-पी करता है
तुम याद मुझे आ जाते हो

तुम याद मुझे आ जाते हो
जब कोई किसी का हाथ पकड़ कर सैर को बाहर जाता है
जब कोई निगाह-ए-शौक़ के आगे रह-रह कर घबराता है
तुम याद मुझे आ जाते हो

तुम याद मुझे आ जाते हो
जब चार निगाहें कर के कोई महव-ए-तबस्सुम होता है
जब कोई मोहब्बत का मारा उस कैफ़ में पड़ कर खोता है
तुम याद मुझे आ जाते हो

तुम याद मुझे आ जाते हो
अफ़्लाक पे जब ये लाखों तारे जगमग जगमग करती हैं
जब तारे गिन गिन कर दिल वाले ठण्डी साँसें भरते हैं
तुम याद मुझे आ जाते हो

तुम याद मुझे आ जाते हो
जब रात का बढ़ता है सन्नाटा चैन से दुनिया सोती है
तब आँख मिरी खुल जाती है और दिल की रग रग रोती है
तुम याद मुझे आ जाते हो

तुम याद मुझे आ जाते हो
जब रोता है बहज़ाद-ए-हज़ीं वो शाइर वो दीवाना-सा
वो दिल वाला वो सौदाई वो दुनिया से बेगाना-सा
तुम याद मुझे आ जाते हो

तुम याद मुझे आ जाते हो
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like