ख़ुदा को ढूँढ़ रहा था कहीं ख़ुदा न मिला - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

4 min read · 12.4K reads

ख़ुदा को ढूँढ़ रहा था कहीं ख़ुदा न मिला
ज़हे-नसीब कि बन्दे को मुद्दआ न मिला

निगाह-ए-शौक़ में बे-नूरियों का रंग बढ़ा
निगाह-ए-शौक़ को जब कोई दूसरा न मिला

हम अपनी बे-ख़ुदी-ए-शौक़ पर निसार रहे
ख़ुदी को ढूँढ़ लिया जब हमें ख़ुदा न मिला

तुम्हारी बज़्म में लब खोल कर हुआ ख़ामोश
वो बद-नसीब जिसे कोई आसरा न मिला

हर एक ज़र्रे में मैं ख़ुद तो आ रहा था नज़र
अजीब बात तुम्हारा कहीं पता न मिला

बस इक सुकून ही हम को न मिल सका ता-उम्र
वगरना तेरे तसद्दुक़ में हम को क्या न मिला

तिरी निगाह-ए-मोहब्बत-नवाज़ ही की क़सम
कि आज तक तो हमें तुझ सा दूसरा न मिला

तिरा जमाल फ़ज़ाओं में मुंतशिर था मगर
निगाह-ए-शौक़ को फिर भी तिरा पता न मिला

हज़ार ठोकरें खाईं हज़ार सू बहज़ाद
जहान-ए-हुस्न में कोई भी बा-वफ़ा न मिला
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like