इक बेवफ़ा को दर्द का दरमाँ बना लिया - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

5 min read · 12.4K reads

इक बेवफ़ा को दर्द का दरमाँ बना लिया
हम ने तो आह कुफ़्र को ईमाँ बना लिया

दिल की ख़लिश-पसन्दियाँ हैं कि अल्लाह की पनाह
तीर-ए-नज़र को जान-ए-रग-ए-जाँ बना लिया

मुझ को ख़बर नहीं मिरे दिल को ख़बर नहीं
किस की नज़र ने बन्दा-ए-एहसाँ बना लिया

महसूस कर के हम ने मोहब्बत का हर अलम
ख़्वाब-ए-सुबुक को ख़्वाब-ए-परेशाँ बना लिया

दस्त-ए-जुनूँ की उक़्दा-कुशाई तो देखिए
दामन को बे-नियाज़ गरेबाँ बना लिया

तस्कीन-ए-दिल की हम ने भी परवाह छोड़ दी
हर मौज-ए-ग़म को हासिल-ए-तूफ़ाँ बना लिया

जब उन का नाम आ गया हम मुज़्तरिब हुए
आहों को अपनी ज़ीस्त का उनवाँ बना लिया

हम ने तो अपने दिल में वो ग़म हो कि हो अलम
जो कोई आ गया उसे मेहमाँ बना लिया

आईना देखने की ज़रूरत न थी कोई
अपने को ख़ुद ही आप ने हैराँ बना लिया

इक बेवफ़ा पे कर के तसद्दुक़ दिल-ओ-जिगर
बहज़ाद हम ने ख़ुद को परेशाँ बना लिया
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like