इक बे-वफ़ा को प्यार किया हाए क्या किया - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

8 min read · 12.4K reads

इक बे-वफ़ा को प्यार किया, हाए क्या किया
ख़ुद दिल को बे-क़रार किया, हाए क्या किया

मालूम था कि अहद-ए-वफ़ा उन का झूट है
इस पर भी एतिबार किया, हाए क्या किया

वो दिल कि जिस पे क़ीमत-ए-कौनैन थी निसार
नज़्र-ए-निगाह-ए-यार किया, हाए क्या किया

ख़ुद हम ने फ़ाश-फ़ाश किया राज़-ए-आशिक़ी
दामन को तार-तार किया, हाए क्या किया

आहें भी बार-बार भरीं उन के हिज्र में
नाला भी बार-बार किया, हाए क्या किया

मिटने का ग़म नहीं है बस इतना मलाल ही
क्यूँ तेरा इन्तिज़ार किया, हाए क्या किया

हम ने तो ग़म को सीने से अपने लगा लिया
ग़म ने हमें शिकार किया, हाए क्या किया

सय्याद की रज़ा ये हम आँसू न पी सके
उज़्र-ए-ग़म-बहार किया, हाए क्या किया

क़िस्मत ने आह हम को ये दिन भी दिखा दिए
क़िस्मत पे एतिबार किया, हाए क्या किया

रंगीनी-ए-ख़याल से कुछ भी न बच सका
हर शय को पुर-बहार किया, हाए क्या किया

दिल ने भुला-भुला के तिरी बेवफ़ाइयाँ
फिर अहद उस्तुवार किया, हाए क्या किया

उन के सितम भी सहके न उनसे किया गिला
क्यूँ जब्र इख़्तियार किया, हाए क्या किया

काफ़िर की चश्म-ए-नाज़ पे क्या दिल-जिगर का ज़िक्र
ईमान तक निसार किया, हाए क्या किया

काली घटा के उठते ही तौबा न रह सकी
तौबा पे एतिबार किया, हाए क्या किया

शाम-ए-फ़िराक़ क़ल्ब के दाग़ों को गिन लिया
तारों को भी शुमार किया, हाए क्या किया

बहज़ाद की न क़दर कोई तुम को हो सकी
तुम ने ज़लील-ओ-ख़्वार किया, हाए क्या किया
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like