दिल मेरा तेरा ताब-ए-फ़रमाँ है क्या करूँ - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

5 min read · 12.4K reads

दिल मेरा तेरा ताब-ए-फ़रमाँ है, क्या करूँ
अब तेरा कुफ़्र ही मिरा ईमाँ है, क्या करूँ

बा-होश हूँ मगर मिरा दामन है चाक-चाक
आलम ये देख देख के हैराँ है, क्या करूँ

हर तरह का सुकून है हर तरह का है कैफ़
फिर भी ये मेरा क़ल्ब परेशाँ है, क्या करूँ

कहता नहीं हूँ और ज़माना है बा-ख़बर
चेहरे से दिल का हाल नुमायाँ है, क्या करूँ

दामन करूँ न चाक ये मुमकिन तो है मगर
मुज़्तर हर एक तार-ए-गरेबाँ है, क्या करूँ

सादा-सा इक वरक़ हूँ किताब-ए-हयात का
हसरत से अब न अब कोई अरमाँ है, क्या करूँ

हर सम्त पा रहा हूँ वही रंग-ए-दिल-फ़रेब
हाथों में कुफ़्र के मिरा ईमाँ है, क्या करूँ

दाग़ों का क़ल्ब-ए-ज़ार से मुमकिन तो है इलाज
उन के ही दम से दिल में चराग़ाँ है. क्या करूँ

इक बे-वफ़ा के वास्ते से सब कुछ लुटा दिया
बहज़ाद अब न दीन न ईमाँ है, क्या करूँ
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like