बशीरुद्दीन अहमद देहलवी के शेर

बशीरुद्दीन अहमद देहलवीबशीरुद्दीन अहमद देहलवी

1 min read · 12.4K reads

चराग़ उस ने बुझा भी दिया जला भी दिया

ये मेरी क़ब्र पे मंज़र नया दिखा भी दिया


बंधन सा इक बँधा था रग-ओ-पय से जिस्म में

मरने के ब'अद हाथ से मोती बिखर गए


कभी दर पर कभी है रस्ते में

नहीं थकती है इंतिज़ार से आँख


ये उन का खेल तो देखो कि एक काग़ज़ पर

लिखा भी नाम मिरा और फिर मिटा भी दिया


अहद के साथ ये भी हो इरशाद

किस तरह और कब मिलेंगे आप


वो अपने मतलब की कह रहे हैं ज़बान पर गो है बात मेरी

है चित भी उन की है पट भी उन की है जीत उन की है मात मेरी


ज़ोर से साँस जो लेता हूँ तो अक्सर शब-ए-ग़म

दिल की आवाज़ अजब दर्द भरी आती है


रिहाई जीते जी मुमकिन नहीं है

क़फ़स है आहनी दर-बंद पर बंद


ये छेड़ क्या है ये क्या मुझ से दिल-लगी है कोई

जगाया नींद से जागा तो फिर सुला भी दिया


कहते हैं अर्ज़-ए-वस्ल पर वो कहो

दूसरी बात दूसरा मतलब


मिरा दिल भी तिलिस्मी है ख़ज़ाना

कि इस में ख़ैर भी है और शर बंद


शाम भी है सुब्ह भी है और दिन भी रात भी

माह-ए-ताबाँ अब भी है महर-ए-दरख़्शाँ अब भी है

बशीरुद्दीन अहमद देहलवी
About the poet

बशीरुद्दीन अहमद देहलवी

बशीरुद्दीन अहमद देहलवी

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like