फूल बरसे कहीं शबनम कहीं गौहर बरसे - बशीर बद्र

बशीर बद्रबशीर बद्र15 Sept 1935

3 min read · 12.4K reads

फूल बरसे कहीं शबनम कहीं गौहर बरसे
और इस दिल की तरफ़ बरसे तो पत्थर बरसे

बारिशें छत पे खुली जगहों पे होती हैं मगर
ग़म वो सावन है जो इन कमरों के अन्दर बरसे

कोई बादल हों तो थम जाएँ मगर अश्क़ मिरे
एक रफ़्तार से दिन-रात बराबर बरसे

कौन कहता है कि रंगों के फ़रिश्ते उतरें
कुछ भी बरसे मगर इस बार तो घर-घर बरसे

हम से मजबूर का गुस्सा भी अज़ब बादल है
अपने ही दिल से उठे अपनी ही दिल पर बरसे
बशीर बद्र
About the poet

बशीर बद्र

View profile & all 88 Poems / Stories

More from बशीर बद्र

  1. उजाले अपनी यादों के - बशीर बद्र

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.6K reads
  2. उजालों की परियाँ - बशीर बद्र

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.5K reads
  3. आस - बशीर बद्र

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.4K reads
  4. रोशनी के घरौंदे - बशीर बद्र

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.4K reads
  5. सात जमीनें एक सितारा - बशीर बद्र

    डॉ. बशीर बद्र (जन्म १५ फ़रवरी १९३६) को उर्दू का वह शायर माना जाता है जिसने कामयाबी की बुलन्दियों को फतेह कर बहुत लम्बी दूरी तक लोगों की दिलों की धड़कनों को अपनी शायरी में उतारा है। साहित्य और नाटक आकेदमी में किए गये योगदानो के लिए उन्हें १९९९ में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।इनका पूरा नाम सैयद मोहम्मद बशीर है। भोपाल से ताल्लुकात रखने वाले बशीर बद्र का जन्म कानपुर में हुआ था। आज के मशहूर शायर और गीतकार नुसरत बद्र इनके सुपुत्र हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like