अज़ल ता अबद - बशर नवाज़

बशर नवाज़बशर नवाज़

4 min read · 12.4K reads

उफ़ुक़-ता-उफ़ुक़ ये धुँदलके का आलम
ये हद-ए-नज़र तक
नम-आलूद सी रेत का नर्म क़ालीं कि जिस पर
समुंदर की चंचल जवाँ बेटियों ने
किसी नक़्श-ए-पा को भी न छोड़ा
फ़ज़ा अपने दामन में बोझल ख़मोशी समेटे है लेकिन
मचलती हुई मस्त लहरों के होंटों पे नग़्मा है रक़्साँ
ये नग़्मा सुना था मुझे याद आता नहीं कब
मगर हाँ
बस एहसास है इक क़दर क़र्न-हा क़र्न पहले
कि गिनना भी चाहे तो कोई जिन्हें गिन न पाए
भला रेग-साहिल के फैले हुए नन्हे ज़र्रों को कोई कहाँ तक गिने
मचलती हुई मस्त लहरों को साहिल से छूटने का ग़म ही नहीं है
विदा-ए-सुकूँ जैसे कोई सितम ही नहीं है
जिस क़र्न-हा क़र्न पहले भी मैं ने सुना था
जिसे लोग सूरज के बुझने तलक यूँही सुनते रहेंगे
बशर नवाज़
About the poet

बशर नवाज़

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे