शव-पूजकों के लिए - बसन्तजीत सिंह हरचंद

बसन्तजीत सिंह हरचंदबसन्तजीत सिंह हरचंद13 Sept 1942

4 min read · 12.4K reads

गद्दी पर बैठा है तू जो
मरे हुओं के फूल चिताओं से चुन - चुनकर
सहज सहेजो अस्ति - कलश - दल में फिर पूजो ।
करो अर्चना आज निराला के चित्रों की
मुक्तिबोध अथवा प्रसाद या मृत मित्रों की ।

रचनाएँ जो रच आईं थीं
कुर्सी से पद- ठोकर देकर ठुकराईं थीं ।
छापो तुम दुत्कारी सारी वे कविताएँ
छापो अब मृतकों के शव की खिन्न कथाएँ
करुण व्यथाएं ।

जिसके लिए अतृप्त मर गया रसना - हंसा
समालोचना - लेखों में दो वही प्रशंसा ।
कई संस्मरणों का अंक विशेष निकालो
श्राद्ध बड़ी श्रद्धा दिखला कर अब कर डालो ।

घड़ियाली आंसू की बूँदें उष्ण बहाओ,
लौटाई रचनाएं गला फाड़ कर गाओ
नाम भुनाओ ।

मृतकों की तुम करो अर्चना ,
वरो अर्जना ।।

(श्वेत निशा , १९९१)
बसन्तजीत सिंह हरचंद
About the poet

बसन्तजीत सिंह हरचंद

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like