रसात्मा - बसन्तजीत सिंह हरचंद

बसन्तजीत सिंह हरचंदबसन्तजीत सिंह हरचंद13 Sept 1942

3 min read · 12.4K reads

जब से तुम्हें देखा है ----

पूनमी चांदनी
बांहों में कसने को बेचैन ,
ऊर्ध्वभुज समुद्र की याद आती है .

उषा की आँखों में
एकटक आँखें डाले ,
विदेह सूर्यमुखी की याद आती है ,

फूलों की गालों का
रसात्मक चुम्बन लेती ,
अल्हड़ बौछारों की याद आती है .

तेरी पहली बार
हृदय की गीली घास पर ,
नंगे पाँव टहलना याद आता है .

मेरी लालायित इच्छा
तुम पर केन्द्रित हो जाती है ,
तड़पते प्राण
खिचने लगते हैं .

और तब
बार - बार याद आती है तू ,
तू जो इस कविता में
रसात्मा है ..
बसन्तजीत सिंह हरचंद
About the poet

बसन्तजीत सिंह हरचंद

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like