राष्ट्र-द्रोही - बसंत त्रिपाठी

बसंत त्रिपाठीबसंत त्रिपाठी25 Sept 1972

6 min read · 12.4K reads

सुकून की केवल इतनी जगह चाहिए
कि खड़ा हो सकूँ बेखौफ
डरूँ ना कि कोई निकल जाए कुचलकर

थोड़ी-सी छाया हरे दरख्त की
भले मुझ पर न पड़े
दिखे आस-पास
और गिलहरी गर दीख जाए
तो क्या कहने

बस इतनी-सी जगह कि
आसमान देखूँ पल भर तो
चौंका न दे कोई भागती मोटर

कोई ठंडा झोंका हवा का
सहलाए पुचकारे
इस शहर में
बस इतनी-सी ही जगह चाहिए

यह चाहना कोई गुनाह तो नहीं है
फिर क्यों मुझे
अपराधी की तरह देखते हो
और कानून की किताबों में ढूँढ़ने लगते हो
मेरे लायक कोई सजा

2

मैं सड़क को
सड़क की तरह देखता हूँ
गड्ढों को गड्ढों की तरह

सब्जियों की बढ़ी कीमतों से
परेशान होता हूँ
और आत्महत्याओं से दुखी

मैं स्त्रियों को यौन-शुचिता के प्रतीक की तरह
नहीं देखता
और विनायक सेन, उसके बारे में तो कुछ नहीं कहता
माना कि भीतर ही भीतर कुढ़ता हूँ
आखिर सचिन तेंदुलकर के भारतरत्न मसले पर
मैं चुप हूँ
तो जाहिर है कि आपकी नजर में
राष्ट्र-द्रोही ही हूँ

क्या आपके सबसे बड़े लोकतंत्र की किताबों में
मेरे लायक कोई सजा है?
बसंत त्रिपाठी
About the poet

बसंत त्रिपाठी

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी