नम आँखें - बसंत त्रिपाठी

बसंत त्रिपाठीबसंत त्रिपाठी25 Sept 1972

1 min read · 12.4K reads

नम आँखें मैंने देखीं
पुतलियों में ठहरा हुआ जल
बरस जाना चाहता था
लेकिन बस एक बूँद काँपी
और गुम हुई
कि जैसे आँखों ने पी लिया हो
अपना ही जल

नम आँखें मैंने देखीं
बसंत त्रिपाठी
About the poet

बसंत त्रिपाठी

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like