बेचैनी - बसंत त्रिपाठी

बसंत त्रिपाठीबसंत त्रिपाठी25 Sept 1972

6 min read · 12.4K reads

यह गायब हो रही जगह है
गुम हो चुकी पहचान
मैं अपनी ही ऊब की जेब में
चलन से बाहर हो चुकी चवन्नी की तरह गिरता हूँ
कोई मुझे संग्रहालयों की ओर ठेलता है
धूल खाती किताबों के बीच की खाली जगहों में
कोई रख देना चाहता है हमेशा के लिए मुझे
महत्व खो चुकी किताबों की तरह

खुशी और दुख की सरहदों पर खड़ा हूँ मैं
दोनों ही दुनियाओं से बेदखल
सुनी-सुनाई कथाओं की तरह चुपचाप धड़क रहा हूँ
कबाड़ में पड़े समय के सीने में

और यह जो थोड़ी-सी नमी
मेरी खुश्क साँसों में है
वही मेरे उधड़े चेहरे को सिलती है

यहाँ से मुझे चलना है उस ओर
जहाँ मेरी नाल गड़ी है
उन बेरंग मकानों की पस्त होती दीवारों की ओर
धूप ने बहुत पहले से जिन्हें चूमना छोड़ दिया है
जहाँ हथेलियों की थाप तक नहीं है
नींद से उठते सपनों ने जिन्हें नहीं छुआ है बरसों से
बहुत आसान है
अपने समय पर मुक्के बरसाना
और खुश होना अपनी कागजी बहादुरी पर

मैं इन सबसे परे जाने की कोशिश में
छटपटाता हूँ
हाँफता हूँ
अस्थमे के मरीज की तरह बेचैन तड़पता हूँ

मेरी साँसों की तेज आवाजें
शायद तुम तक पहुँच रही होंगी
बसंत त्रिपाठी
About the poet

बसंत त्रिपाठी

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी