वर्ष - गीत - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

बर्फ बिछाती हुई राह में में सर्द जनवरी आती है,
फिर बुहार कर बर्फ फरवरी सुंदर फूल बिछाती है।

होली की रंगीन फुहारें मार्च साथ ले आते है,
फिर आ कर अप्रैल सभी को एप्रिल फूल बनाता है।

आती है जब मई, पसीने में सब हो जाते है तर,
जून अंगीठी ले कर आता, ताप जाते है गाँव, नगर।

तपन बुझती हुई जुलाई ले कर आती है बादल,
मशक लिए आता अगस्त है खूब छिड़कता रहता जल।

हल्का- हल्का जाड़ा ले कर सुखद सितंबर आता है,
अक्तूबर में हल्का- फुल्का छोटा स्वेटर भाता है।

आ कर तभी नवम्बर हम को सावधान कर जाता है-
जल्दी करो, लिहाफ निकालो, सुनो, दिसम्बर आता है!
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी