नई बात सोचा करते हैं - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

एक पका फल टूट डाल से नीचे गिरा कहीं पर,
एक आदमी ऊँध रहा था लेता हुआ वहीं पर।

यों तो फल का नीचे गिरना कोई नया नहीं था,
लेकिन उस पर ध्यान किसी का पहले गया नहीं था।

उसे टपकता देख हुई थी जिस को यों हैरानी,
वह था न्यूटन, अपने युग का बहुत बड़ा वैज्ञानी।

खोज निकाला उस ने धरती का गुरुत्व- आकर्षण,
धरती अपनी ओर खींचती सब कुछ जिस के कारण।

जो दुनिया को बड़े ध्यान से रह कर सजग निरखते,
आस-पास दिन-रात घटित होता जो उसे परखते।

नई बात सोचा करते हैं जो लकीर से हट कर,
उन के द्वारा ही मानव बढ़ता जीवन के पाठ पर।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like