ज्ञान-ध्यान कुछ काम न आए - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

4 min read · 12.4K reads

ज्ञान ध्यान कुछ काम न आए
हम तो जीवन-भर अकुलाए ।

पथ निहारते दृग पथराए
हर आहट पर मन भरमाए ।

झूठे जग में सच्चे सुख की
क्या तो कोई आस लगाए ।

देवालय हो या मदिरालय
जहाँ गए जाकर पछताए ।

तड़क-भड़क संतो की ऐसी
दुनियादार देख शरमाए ।

माल लूट का सबने बाँटा
हम ही पड़े रहें अलसाए ।

जो बिक जाता धन्य वही है
जो न बिके मूरख कहलाए ।

टिकट बाँटने के नाटक में
धूर्त महानायक बन छाए ।

शिष्टाचार भ्रष्टता दोनों—
ने अपने सब द्वैत मिटाए ।

जहाँ बिछी शतरंज वही ही
शातिर बैठे जाल बिछाए ।

अब के यूँ खैरात बँटी है
सारा किस्सा दिल बहलाए ।

दुर्जन पार लगाता नैया
सज्जन किसका काम बनाए ।

राही तो सीधे-सादे है
कौन भला क्या उनसे पाए ।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like