धन, वैभव, सुख, मान, वीरगन को अदम्य बल।
सूरन की सूरता, प्रतिज्ञा दृढ़तर निश्चल॥
वह अनुपम लावण्य सुंदरी ललना गन को।
बसी करन सुध हरन अनिश्चलकारी मन को॥
वह सुहावनी छटा धवल ऊँचै महलन की।
शोभा धन जन से भरपूर! ग्राम नगरन की॥
रह्यो न कोऊ शेषकाल सब ही कहँ खायो।
एक-एक करि वा कराल मुख मांहि समायो॥








