डोले वालो

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

1 min read · 12.4K reads

 

डोला लिए चलो तुम झटपट, छोड़ो अटपट चाल, रे, 
सजन-भवन पहुँचा दो हमको, मन का हाल-विहाल, रे;

एक

बरखा ऋतु में सब सहेलियाँ मैके पहुँचीं आय, रे; 
बाबुल घर से आज चलीं हम, पिय-घर, लाज बिहाय, रे;
उनके बिन, बरसाती रातें कैसे करें अचूक, रे?
प्रिय की बाँह उसीस न हो तो मिटे न मन की हूक, रे,
डोले वालो, बढ़े चलो तुम आया संध्या-काल, रे, 
सजन-भवन पहुँचा दो हमको, छोड़ो अटपट चाल, रे।

दो

ढली दुपहरी, किरनें तिरछी हुई, साँझ नजदीक रे,
अभी दूर तक दीख पड़े है, पथ की लम्बी लीक, रे,
आज साँझ के पहले ही तुम, पहुँचा दो पिय-गेह, रे, 
हम कह आई हैं इंदर से, रात पड़ेगा मेह, रे,
घन गरजेंगे, रस बरसेगा होगी सृष्टि निहाल, रे,
डोला लिए चलो तुम जल्दी, छोड़ो अटपट चाल, रे। 

तीन

बाबुल घर में नेह भरा है; पर वाँ द्वैत विचार है, रे
साजन के नव नेह-सलिल में है अद्वैत-विहार, रे, 
हृदय हृदय से, प्राण प्राण से, आज मिलें भरपूर, रे,
पिय-मय तिय, तिय-मय पिय हों जब, तब हाँ संभ्रम दूर, रे, 
दूर करो पथ के अंतर का यह अटपट जंजाल, रे,
डोले वालो, बढ़े चलो तुम, आया संध्या-काल, रे।

चार

घन गरजे, तब हो न सजन-आलिंगन का संयोग, रे,
तो फिर कैसे मिट सकता है, हिय का अतुल वियोग, रे?
जब झनकारें अमित झिल्लियाँ, हो दादुर का शोर, रे 
तब हम हुलस कहेंगी उन से : तुम्हारा ओर न छोर, रे,
डोले वालो, कोयल कुहकी हरित आम की डाल, रे, 
सजन भवन पहुँचा दो हमको आया संध्या-काल, रे।

बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like