दोहा - भाग 9 - बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

लगी खबरिया चलि भए, ते पँचरंगी मीत।
या पँचरंगी जगत की, कहौ जु कौन प्रतीत।।81।।

बनि बिगरत इक निमिष में, इन्द्रधनुष के रंग।
त्यों बनि बिगरत रहत है, जन जीवन के संग।।82।।

सुनि उनके प्रस्थान की, उठी हिये में हूक।
दृग पथराए से भये, भयौ हृदय द्वैं टूक।।83।।

अपने या हिय कीं बिथा, कैसे बरनी जाय।
वाकौं कैसै कहि सकैं, शब्द-दीन निरुपाय।।84।।

हिय पूछत जीवन कहाँ? कहाँ काल कौ कोर।
कहा-काल की परिधि में, जीवन रहत अथोर।।85।।

ये कछु बत्सर है कहा, जीवन कौ इतिहास।
चिर जीवन कौ करत है, कहा काल उपहास।।86।।

आवत क्यों चलि देत क्यों, क्यों यह ठेल-पठेल।
क्यों आवागमन कौ, होत रहतु है खेल।।87।।

हिय अकुलायौई रहत, ऊतर मिलत न एक।
मति डोलत विभ्रम निरत, पावत मन न विवेक।।88।।

यदि जीवन है व्यर्थ कौ, समय-बद्ध अभिशाप।
तब फिर यह कैसी बिथा, तब क्यों यह सन्ताप।।89।।

देखत ही देखत मुँदे, वे अनियारे नैन।
मौन भये छिन एक में, सलज रसीले बैन।।90।।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like