दोहा - भाग 8 - बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

हम तो ढूँढ़त हैं पियहिं, गहरे पानी पैठि।
वै गहराई छाँड़ि कै, रहे किनारे बैठि।।71।।

अपने पिय कौ ढूँढ़िबे, हम तौ उड़त अकास।
वे भूतल की गलिन में, करत रहत उपहास।।72।।

हम उत, वे इत चलत हैं, हम इत, वे उत जात।
योही इत-उत में सतत, बीतत है दिन-रात।।73।।

जे पग हम राखत हिये, जे पग लखे न काहु।
उन पग गज-गति चलत तुम, आहु सजन गृह आहु।।74।।

कुहकी कोयल मद भरी, इन आमन की डालि।
बगिया में ढ़रि हृदय के, कष्टक लेहु निकालि।।75।।


श्री शिवनारायण मिश्र के निधन पर

नट आयो रँगभूमि में, धरि कैं रूप अनेक।
नाच-नाचि पुनि चलि बस्यो, इक दिन एका एक।।76।।

नट नाच्यो सब कहि उठे, यह नट बड़ो प्रवीन।
नट थाक्यो तादिन भये, दर्शक तेरह-तीन।।77।।

नट आयौ रोयौ हँस्यौ, सबहिं रुवाय हँसाय।
नट पट बदल्यौ, लखि रहे, सब दर्शक निरुपाय।।78।।

नट यह आयौ यह गयौ, यह छिन भर कौ मोह।
कासों नातौ मानिये, कासों छोह विछोह।।79।।

एक यवनिका पतन तैं, सूनो होत न मंच।
रंगभूमि जग की विशद, ऊनी रहत न रंच।।80।।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like