दोहा - भाग 7 - बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

तुम्हैं खिझाय रिझाइबौ, दुलरैबो प्रतियाम।
सतत बलैया लेइबो, यही हमारो काम।।61।।

तुम बोलै-निलज्ज हम, हमें न लौकिक लाज।
पै हमने यह कब कही, कि हम लोक-सिरताज।।62।।

खीजहु मत, रंचक सुनह, ओ सलज्ज-सरदार।
हमरे दृग में लखि तुम्हे, बिहँसि रह्यो संसार।।63।।

नैनन में मन प्राण में, रोम-रोम में आज।
चौंडे ही तुम रमि रहे, कितैं तिंहारी लाज।।64।।

जो तुम लज्जा शील तौं, क्यों न हियें तें जाहु?।
प्रीत न छानी रहि सकत, सजन अब न शरमाहु।।65।।

जब हम माँगत अधर रस, तबही तुम मुसकात।
फिर नाहीं करि देत हौ, कहहु लौन यह बात।।66।।

हम नितान्त बौड़म बजत, बीते बरस अनेक।
मारे मारे हम फिरे, रहे एक के एक।।67।।

प्राण, नयन, मन श्रवण, तन, अर्पण कौं अकुलात।
पे साजन नहिं ढ़रत इत, जीवन बीत्यौ जात।।68।।

का योंही रहि जायगी, प्राण समर्पण टेक?।
मो ललाट की रेख तू, कहुरी कछु तौ नेक।।69।।

कौन पूर्व कृत करम में, आड़े आए आज।
जो न पधारत प्रेम-धन, अपने जन के काज।।70।।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like