दोहा - भाग 3 - बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

जब इतनौ पथ चलि चुके, तब जिय उठ्यो विचार।
यह प्रवास असफल भयौ, यह जीवन निस्तार।।21।।

चिर जीवन इक जनम में, कैसे बाँधो जाय।
किमि अनन्त आकाश ग्रह, अंजलि बीच समाय।।22।।

बेदरदी दर-दर फिरे, तुव कारन हम दीन।
खोजत तुमको ह्वै गये, हम ‘नवीन’ प्राचीन।।23।।


चिर रहस्य को रंग

सहसा उठी अशेष की, मूक हूक हिय बीच।
कोहं? कोहं? कहि उठै, हम आतुर दृग मींच।।24।।

पूछत निज को भेद यह, बीत गये युग-कल्प।
तऊ न कछु उत्तर मिल्यौं, तोष न पायौ स्वल्प।।25।।

देखि निखिल ब्राह्माण्ड कौ, यह अहनिसि को रास।
अपनो हू चिर भ्रमण लखि, हिय नित रहत उदास।।26।।

भ्रमित सूर्य, उडुराजि, शशि, भ्रमित भूमि आकाश।
घूर्णित अणु-परमाणु सब, चकित शोणित-रास।।27।।

रास-चक्र में परिभ्रम, जड़ चेतन एक संग।
पै न खुल्यौ या भ्रमण के, चिर रहस्य को रंग।।28।।

अहो कौन हम बावरे? कहा हमारो नाम।
हम पूछत या सृष्टि में, कौन हमारो काम।।29।।

या दिक-काल-प्रवाह की, द्रुत मण्डल गति बीच।
कौन बिसासी नेह में, पटक्यो बरबस खींच।।30।।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like