दोहा - भाग 2 - बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

दृग थाके अवलोकि कैं, मन अनन्त की लीक।
यह अहनिशि चलिबौ भयो, गति को स्वयं प्रतीक।।11।।

अरुझानी मन भावना, मुरझानी हिय आस।
पथ की न-दूति विचार कै, सकुचि रह्यो उल्लास।।12।।

उन, जिन दीन्ही चरण गति, उन जिन दियो विकास।
उन, जिन पथ निर्मित कियौ, उनकौ कौन विसास।।13।।

मुरि देख्यौ गत पथ; मिले, द्वै पद चिह्न अनेक।
पै निज पग में ना मिली, चार चरण की रेख।।14।।

अपने बेगाने भये, कोऊ देत न संग।
जग जन क्यों यारी करें, जब हम नंग धड़ंग।।15।।

जिन्हें दियो हिय नेह, वे, कब पूछत हम कौन।
कहा हमारो नाम है, कितै हमारो भौन।।16।।

पूछहु सब मिलि आज तुम, हमारो नामरु गाँव।
हम अनिकेतन जनम के, हमारो कहूँ न ठाँव।।17।।

पथ चलिबे की रंचहू, रही न अब जिय चाह।
शिथिल गाथ संश्लथ चरण, भंग भयो उत्साह।।18।।

अब लों आए चलत हम, पै न सर्यो कछु काम।
अपने पीतम की मिली, कहूँ न ठौर, न ठाम।।19।।

धिक ऐसो मग संचरण, धिक यह पद-विन्यास।
जो न सकै पहुंचाय कछु, अपने पिय के पास।।20।।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like