सावधान, जन-नायक - बालकृष्ण राव

बालकृष्ण रावबालकृष्ण राव

3 min read · 12.6K reads

सावधान, जन-नायक सावधान।
यह स्तुति का साँप तुम्हे डस न ले।
बचो इन बढ़ी हुई बांहों से
धृतराष्ट्र – मोहपाश
कहीं तुम्हे कस न ले।

सुनते हैं कभी, किसी युग में
पाते ही राम का चरण-स्पर्श
शिला प्राणवती हुई,

देखते हो किन्तु आज
अपने उपास्य के चरणों को छू-छूकर
भक्त उन्हें पत्थर की मूर्ति बना देते हैं।

सावधान, भक्तों की टोली आ रही है
पूजा-द्रव्य लिए!
बचो अर्चना से, फूलमाला से,
अंधी अनुशंसा की हाला से ,
बचो वंदना की वंचना से, आत्म रति से,
बचो आत्मपोषण से, आत्मा की क्षति से।
बालकृष्ण राव
About the poet

बालकृष्ण राव

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

प्रधानमंत्री जीअगर यह भी तय हो जाए कि अब से मूर्तियाँ ही तोड़ी जाएँगी दंगों में,मैं इस तोड़-फोड़ का समर्थन करूँगा।— फ़रीद ख़ाँहम भारत के लोगमैं चूँकि नागरिक हूँ अपने देश का।मैं देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हूँ।— फ़रीद ख़ाँदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायजिन चीज़ों का मतलब नहीं होगामैं भारत में नहीं रहता हूँमैं अपने घर में रहता हूँ— हरे प्रकाश उपाध्यायमेरी यह सोचनिस्बतन मेरी यह सोच बन गईमैं एकदम घुन्ना हो गया— लीलाधर मंडलोईउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी