कौन जाने?

बालकृष्ण रावबालकृष्ण राव

1 min read · 12.4K reads

झुक रही है भूमि बाईं ओर, फिर भी

कौन जाने?

नियति की आँखें बचाकर,

आज धारा दाहिने बह जाए।

जाने किस किरण-शर के वरद आघात से

निर्वर्ण रेखा-चित्र, बीती रात का,

कब रँग उठे। सहसा मुखर हो

मूक क्या कह जाए?

‘संभव क्या नहीं है आज—

लोहित लेखनी प्राची क्षितिज की,

कर रही है प्रेरणा, यह प्रश्न अंकित? कौन जाने

आज ही नि:शेष हों सारे सँजोए स्वप्न,

दिन की सिद्धियों में

कौन जाने

शेष फिर भी,

एक नूतन स्वप्न की संभावना रह जाए।

बालकृष्ण राव
About the poet

बालकृष्ण राव

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like