तुक्का - बालकृष्ण गर्ग

बालकृष्ण गर्गबालकृष्ण गर्ग15 Sept 1943

3 min read · 12.4K reads

तड़बड़ बजता ताशा,
मीठा लगे बताशा।

मार करारा झापड़,
तोड़ा हमने पापड़।

फड़-फड़ उड़े दुपट्टा,
मारे चील झपट्टा।

छत पर बोले कौआ,
उड़े गगन कनकौआ।

भिन्नाता है मच्छर,
बोझा ढोता खच्चर।

सट-सट लगता कोड़ा,
सरपट दौड़े घोड़ा।

बैठ कार में कुत्ता,
पहुँच गया कलकत्ता।

मेरी प्यारी बिल्ली,
देख चुकी है दिल्ली।

मार तुकों में मुक्का,
बन जाएगा ‘तुक्का’!
बालकृष्ण गर्ग
About the poet

बालकृष्ण गर्ग

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like