सबसे अच्छी नानी - बालकृष्ण गर्ग

बालकृष्ण गर्गबालकृष्ण गर्ग15 Sept 1943

2 min read · 12.4K reads

दूध न पीता गुड्डा,
हुआ तभी तो बुड्ढा ।

खाती दाल न रोटी,
फिर भी गुड़िया मोटी ।
 
दिन भर नटखट भैया,
करता धम्मक-धय्या ।

कपड़ा इतना मँहगा,
बहना माँगे लँहगा ।
 
चिढ़ जाते जब चाचा,
मारें मुझे तमाचा ।

पापा करते गड़बड़,
मम्मी करतीं बडबड ।

खों-खों खाँसे दादी,
तम्बाकू की आदी ।

सबसे अच्छी नानी,
कहती रोज कहानी ।
बालकृष्ण गर्ग
About the poet

बालकृष्ण गर्ग

View profile & all 8 Poems / Stories