यह कैसे समझा दूँ तुमको - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

6 min read · 12.4K reads

यह कैसे समझा दूँ तुमको, क्यों प्यार किया करता हूँ मैं?
आशा-तरु के उन्माद-वृन्त पर
विकसित प्यार हुआ मेरा,
मादकता की मलयानिल छू
सुरभित संसार हुआ मेरा,
तुम मेरे मानस में बिहरीं
बन कर पराग की अरुणाई,
अपवादों की लतिकाओं पर
संघर्षों ने ली अँगड़ाई,
उन संघर्षों से ही अपना शृंगार करता हूँ मैं।
यह कैसे समझा दूँ तुमको, क्यों प्यार किया करता हूँ मैं?

मेरी तुमसे पहचान नहीं
मैं अश्रु और तुम क्षार नवल,
मैं शैशव का संयोग और
तुम यौवन के अभिसार सफल,
तुम युग-युग संचित अमर क्रांति
मैं चिर-वंचित अधिकार विकल,
मैं व्यथित चकोरी की पीड़ा
तुम राकापति के प्यार विमल,
शशि के धोखे अंगारों से अभिसार किया करता हूँ मैं।
यह कैसे समझा दूँ तुमको, क्यों प्यार किया करता हूँ मैं?

तुम मेरे नयनों में न पढ़ो
अपनी जीवन परिभाषा को,
तुम अपने अधरों में न भरो
मेरी चिर-क्षुधित पिपासा को,
मैं अपने आहत यौवन पर
आघात प्रणय के झेल चुका,
सुख-दुख की आँख मिचौनी में
मैं खेल अनेकों खेल चुका,
अब तो अपने ही जीवन से खिलवाड़ किया करता हूँ मैं।
यह कैसे समझा दूँ तुमको, क्यों प्यार किया करता हूँ मैं?
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी