तुम्हारी शपथ मैं तुम्हारा नहीं हूँ - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

5 min read · 12.4K reads

तुम्हारी शपथ मैं तुम्हारा नहीं हूँ
भटकती लहर हूँ, किनारा नहीं हूँ।

तुम्हारा ही क्या मैं नहीं हूँ किसी का,
रहेगा मुझे अन्त तक दुख इसी का।
किया एक अपराध मैंने जगत मैं-
नहीं जिसका कोई हुआ मैं उसी का।
अब आगे मैं कुछ नहीं जानता हूँ,
अभी तक तो जीवन से हारा नहीं हूँ।

किसी को न कुछ दे सकी चाह मेरी,
प्रलय भी नहीं ले सकी थाह मेरी।
किसी के चरण चिन्ह मैंने न खोजे,
जहाँ पग बढ़े बन गई राह मेरी।
न जाने कहाँ से कहाँ पहुँच जाऊँ,
निराश्रित पथिक हूँ, सहारा नहीं हूँ।
तुम्हारी शपथ मैं तुम्हारा नहीं हूँ।

लुटाऊँ वृथा कल्पना-कोष कब तक,
दबाऊँ हृदय का असंतोष कब तक।
इसी भाँति धोता रहूँ आँसुओं से,
समय की दया दृष्टि का दोष कब तक।
निठुर देवता की, अमर आरती पर-
चढ़ाया गया हूँ, उतारा नहीं हूँ।
तुम्हारी शपथ मैं तुम्हारा नहीं हूँ
भटकती लहर हूँ, किनारा नहीं हूँ।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी