साथ तुमने दिया, दिया न दिया - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

साथ तुमने दिया, दिया न दिया।
यह अनुग्रह किया, किया, न किया।

हम भी सुक़रात के सहोदर थे,
विष का प्याला पिया, पिया, न पिया।

निर्वसन और को नहीं रक्खा,
अपना दामन सिया, सिया, न सिया।

प्राक्थन, जैसा लोग लिखते हैं,
वैसा जीवन जिया, जिया, न जिया।

‘रंग’ ने क्या नहीं दिया, लेकिन,
अंजुमन ने लिया, लिया, न लिया।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like