पर्वत और मैदानों में - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

पर्वत और मैदानों में, खेतों और खलिहानों में,
अभी लड़ाई जारी है, सही लड़ाई जारी है।

नीची-नीची है ऊँचाई
ऊपर आ बैठी गहराई,
काँटो के घर हँसी खुशी है
फूलोंको आ रही रुलाई।

बागों और वीरानों में, आँसू और मुसकानों में,
अभी लड़ाई जारी है, सही लड़ाई जारी है।

चन्दा सूरज धुँधले-धुँधले
तम के परदे उजले-उजले
नया सबेरा लाने वाली
किरणों के रंग बदले-बदले।

रोगों और निदानों में, संतों और सयानों में,
अभी लड़ाई जारी है, सही लड़ाई जारी है।

आधी मदिरा आधा पानी
सारी दुनिया है दीवानी,
मदिरालय में कोलाहल है
साकी करता आनाकानी।

शीशा और पैमानों में, शमा और परवानों में,
अभी लड़ाई जारी है, सही लड़ाई जारी है।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी