मैं सब कुछ भूला, किन्तु किसी का ध्यान नहीं भूला - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

मैं सब कुछ भूला, किन्तु किसी का ध्यान नहीं भूला।
युग का भूला, पर नवयुग का निर्माण नहीं भूला॥

मधुवन में मधुपावलियों की मादक गुंजारों को भूला,
मधु-ऋतु की रानी कोयल की दुख भरी पुकारों को भूला,
कलियों को भूला, कलियों की मुस्कान नहीं भूला।
मैं सब कुछ भूला, किन्तु किसी का ध्यान नहीं भूला।

जीवन के काले पृष्ठों की अति-उज्जवल भाषा को भूला,
अविराम प्रतीक्षा में बीती मन चीती आशा को भूला,
पर विश्वासों में उलझा सा अनुमान नहीं भूला।
मैं सब कुछ भूला, किन्तु किसी का ध्यान नहीं भूला।

सुनता आया हूँ भूलों की छाया में पलती याद सदा,
दुख की ही छाती पर होती सुख की दुनिया आबाद सदा,
सुख-दुख को भूला, सुख-दुख की पहिचान नहीं भूला।
मैं सब कुछ भूला, किन्तु किसी का ध्यान नहीं भूला।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी