क्या मेरी राह यहीं तक थी? - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

क्या मेरी राह यहीं तक थी?
मैं सोचा करता हूँ निशि दिन,
क्या था अब और गया क्या बन;
मन चाही मंजिल पाने की,
क्या चंचल चाह वहीं तक थी?
क्या मेरी राह यहीं तक थी?

कांपें गिरि धरिणी और गगन,
पर हिल न सका मानव का मन;
मेरे दर्दीले गीतों में,
क्या करुण कराह यहीं तक थी?
क्या मेरी राह यहीं तक थी?

दुख का अनुभव करना ही दुख,
सुख का अनुभव करना ही सुख;
मेरी नजरों में संसृति के,
सुख दुख की थाह यहीं तक थी?
क्या मेरी राह यहीं तक थी?
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी