कोई भी बात बेमानी नहीं है - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

कोई भी बात बेमानी नहीं है,
हक़ीक़त हमने पहचानी नहीं है।

निगाहों में वहाँ सागर छलकते हैं,
यहाँ आँखों में भी पानी नहीं है।

वो मेरी बात सुनना चाहते हैं,
क़यामत है मेहरबानी नहीं है।

अभी तो वक़्त है ले लो दुआयें,
जवानी लौट कर आनी नहीं है।

न क्यों दुनिया से मैं उम्मीद रक्खूँ,
निराला ‘रंग’ है फ़ानी नहीं है।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like