किसी तरह भी करो, राष्ट्र को बन्धनहीन करो।
आज दुख सहने पर भी रोक
आज कुछ कहने पर भी रोक
शांति से रहने पर भी रोक
बन्धन की इस परम्परा को साधनहीन करो।
किसी तरह भी करो, राष्ट्र को बन्धनहीन करो।
तुम्हारे आगे युग निर्माण
तुम्हारे पीछे जन-मन-प्राण
तुम्हारे साथी कवि के गान
पशुता के पागल प्राणों को कम्पनहीन करो।
किसी तरह भी करो, राष्ट्र को बन्धनहीन करो।
एक को शोक, एक को हर्ष
मिटा दो यह श्रेणी संघर्ष
बनो जग-जीवन के आदर्श
मानवता की शपथ, मनुज को क्रन्दनहीन करो।