कभी रात भर सो न सका मैं - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

कभी रात भर सो न सका मैं।

सोये जग की और बात है,
मेरी तो सम्पदा रात है,
निष्ठुर प्रियतम की यह सौंपी हुई
धरोहर खो न सका मैं।
कभी रात भर सो न सका मैं।

निशि के भी अगणित है प्यारे,
मेघ, दामिनी, चांद-सितारे,
धरती की छाती पर अब तक
हाय! किसी का हो न सका मैं।
कभी रात भर सो न सका मैं।

एक भेद जग समझ न पाया,
मुझे सुधाकर ने बतलाया,
अपने जीवन के कलंक को
कभी सुधा से धो न सका मैं।
कभी रात भर सो न सका मैं।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like