जो ये चाँद-तारों को नींद आ रहीहै - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

जो ये चाँदतारों को नींद आ रहीहै,
कहीं ग़म के मारों को नींद आ रही है।

बयाँवा में खुलकर खिजाँ खेलती है,
चमन में बहारों को नींद आ रही है।

न वादा किया आज तक कोई पूरा,
यहाँ इन्तज़ारों को नींद आ रही है।

परेशान क्यों हो रहे ‘रंग’ नाहक,
तुम्हीं क्या हज़ारों को नींद आ रही है।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like