जगत के सहारे-सहारे चलूँ क्यों? - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

जगत के सहारे-सहारे चलूँ क्यों?

न मैं हूँ जगत का न मेरा जगत है,
जगत ने बना रक्खा कुछ ऐसा मत है;
जो जिसको लगा प्रिय उसी में वह रत है,
तो मैं अपने अरमान मारे चलूँ क्यों?
जगत के सहारे-सहारे चलूँ क्यों?

न आनन्द मिलन जाप जपने में मुझको,
न आनन्द विरह ताप तपने में मुझको;
हुआ प्राप्त आनन्द अपने में मुझको,
तो आनन्द अपना विसारे चलूँ क्यों?
जगत के सहारे-सहारे चलूँ क्यों?

न सुख पाके मन मेरा बाँसों उछलता,
न दुख का समय मुझको किंचित है खलता;
न वैभव मनुज का निरख के मैं जलता,
मनुज मैं भी तो हूँ मनुज से जलूँ क्यों?
जगत के सहारे-सहारे चलूँ क्यों?

न मैं पास जग के स्वयं जा सका,
औ’ निकट अपने जग को नहीं ला सका;
मैं जगत में न आशा किरण पा सका,
तो निराशा नदी के सहारे चलूँ क्यों
जगत के सहारे-सहारे चलूँ क्यों?
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी