हमने निगाहें यार का पैमाना बना डाला - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

हमने निगाहें यार का पैमाना बना डाला,
यूँ कहिये कि इक दूसरा मैख़ाना बना डाला।

बाजिब नहीं है साक़ी, ये फरेबे-वादा नोशी,
जो होश में आया उसे दीवाना बना डाला।

हर सिम्त से उठी है यह हविस की कैसी आँधी,
जिसने कि बस्तियों को वीराना बना डाला।

उस बात का कुछ था न हक़ीक़त से वास्ता,
जिस बात का यारों ने अफ़साना बना डाला।

तेरी अंजुमन का साक़ी ये अनौखा ‘रंग’ देखा,
अंदाज़ फ़कीरों का शाहाना बना डाला।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी