गीत मेरे गुनगुनाओ तुम, सुनूँ मैं - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

5 min read · 12.4K reads

गीत मेरे गुनगुनाओ तुम, सुनूँ मैं।

यह न समझो लिख रहा मैं गीत अपने,
विकल जग की वेदना बहला रहा हूँ।
मैं किसी की दृष्टि का क्या दूँ उलाहना,
स्वयं अपनी दृष्टि से घबरा रहा हूँ।
आज तो अपने विहंसते लोचनों से-
अश्रु-मुक्ता छलछलाओ तुम, चुनूँ मैं।
गीत मेरे गुनगुनाओ तुम, सुनूँ मैं।

दूर आशा से रहा सहवास मेरा,
इसलिए भयभीत है विश्वास मेरा।
सुख भरे सौभाग्य का स्वामी नहीं हूँ,
दुख भरा दुर्भाग्य अब तक दास मेरा।
ओ निठुरता की मृदुल प्रतिमा बताओ
ध्यान मैं कब तक तुम्हारे सिर धुनूँ मैं।
गीत मेरे गुनगुनाओ तुम, सुनूँ मैं।

मैं मधुर मन की हँसी पहचानता हूँ,
और उसकी बेबसी पहचानता हूँ।
तुम लिए फिरते गगन की मैनका को,
मैं धरणि की उर्वशी पहचानता हूँ।
पर, तुम्हारे रूप के भ्रम से भ्रमित हो
पाठ जो भुला, पढ़ाओ तुम, गुनूँ मैं
गीत मेरे गुनगुनाओ तुम, सुनूँ मैं।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी