बज चुकी है बीन मन की अब न कोई तार बाकी - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

बज चुकी है बीन मन की अब न कोई तार बाकी।

चेतना का भार तजकर सो चुके हैं सप्त स्वर भी,
वेदना की ताल सुनकर मौन हैं मुखरित अधर भी,
है मगर कवि के हृदय में आज भी झंकार बाकी।
बज चुकी है बीन मन की अब न कोई तार बाकी।

मुक्त लहरों के हृदय से व्यर्थ खुलकर खेलना क्या,
और इठलाती भंवर के सजल बंधन झेलना क्या,
मिट चुके दोनों किनारे अब न कोई पार बाकी।
बज चुकी है बीन मन की अब न कोई तार बाकी।

क्यों मनाऊँ सुख यहाँ सुख की प्रथा अब तक न थिर है,
क्यों मनाऊँ दुख यहाँ दुख की व्यथा सचमुच मधुर है,
अब नहीं जीवन-समर में जीत बाकी, हार बाकी।
बज चुकी है बीन मन की अब न कोई तार बाकी।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी