आग पानी हुई, हुई, न हुई - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

आग पानी हुई, हुई, न हुई,
मेहरबानी हुई, हुई, न हुई।

कौन जाने फिज़ाये ज़न्नत में,
ज़िन्दगानी हुई, हुई, न हुई।

आप हों, हम हों, सारा आलम हो,
ऋतु सुहानी हुई, हुई, न हुई।

सरफिरे दिल के बादशाहों की,
राजधानी हुई, हुई, न हुई।

‘रंग’ हाजिर है बज़्मे याराँ में,
कद्रदानी हुई, हुई, न हुई।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like