अभी न दीप बुझाओ, बड़ी कृपा होगी - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

अभी न दीप बुझाओ, बड़ी कृपा होगी,
कोई कहानी सुनाओ, बड़ी कृपा होगी।

जो जाग के भी बहाना किये हैं सोने का
उन्हें उठाके बिठाओ, बड़ी कृपा होगी।

क़दम-क़दम पे हैं खूँखार दरिंदों के गिरोह,
आदमियत को बचाओ, बड़ी कृपा होगी।

‘रंग’ के बाद कौन सँवारेगा महफ़िल,
कोई तो नाम बताओ, बड़ी कृपा होगी।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like