वो बेहिसाब जो पी के कल शराब आया - ज़फ़र

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

2 min read · 12.4K reads

वो बेहिसाब जो पी के कल शराब आया
अगर्चे मस्त था मैं पर मुझे हिजाब आया

इधर ख़्याल मेरे दिल में ज़ुल्फ़ का गुज़रा
उधर वो खाता हुआ दिल में पेच-ओ-ताब आया

ख़्याल किस का समाया है दीदा-ओ-दिल में
न दिल को चैन मुझे और न शब को ख़्वाब आया
बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like